तेरा मुझसे बिछड़ना भी ज़रूरी था,
तेरा मुझसे लड़ना भी ज़रूरी था।
ज़रूरी था तेरा मुझसे ख़फ़ा होना,
दूर होकर तुझसे मेरा तड़पना भी ज़रूरी था।
जो रिश्ता अधूरा रह गया,
उसका यूँ बिखरना भी ज़रूरी था।
तू समझे मेरी ख़ामोशी को कभी,
इसलिए मेरा तुझसे दूर होना भी ज़रूरी था।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X