आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब शिखर छुएँ चरण, तब भी जड़ों पर विश्वास।

                
                                                         
                            जड़ों पर विश्वास
                                                                 
                            

जब सफलता साधनी हो,
व्यवहार में हो बचपन,
तो कर्म में हो यौवन,
और निर्णय में परिपक्व चिंतन।

बालमन प्रश्न उठाए,
युवा श्रम राह बनाए।
जब राह दो दिशाओं में बँटे,
तब अनुभव दिशा दिखाए।

संबंधों में हो मिठास,
और वचन में विश्वास।
जब विपदा आ घेरे,
तब कोई बैठे पास।

मत रहें अपने-अपने,
फिर भी साझा हों सपने।
जब दोनों एक-दूजे को सुनें,
तब मन लगें जुड़ने।

जब प्रयास हो निष्फल,
और चित्त हो विह्वल,
तब चूक को पहचानें,
उसी में मिले संबल।

चूक ने राह सुझाई,
फिर नई चाल अपनाई।
जहाँ से पग लौटे थे,
वहीं से शुरू हुई चढ़ाई।

उपलब्धि का हो उल्लास,
और श्रम का भी अहसास।
जब शिखर छुएँ चरण,
तब भी जड़ों पर विश्वास।

जिन हाथों ने थामा,
उनका रहे स्मरण।
अब कोई पीछे ठिठके,
तो ठहरें वहीं चरण।
— संतोष कुमार शर्मा ‘विश्वम्
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
41 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर