आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सूखी धरती की नसों में उतरता हूँ मैं।

                
                                                         
                            दीपक हूँ
                                                                 
                            

दीपक हूँ, अँधेरों को चीरकर जीता हूँ मैं,
लौ लुटाकर उजास से कब रीता हूँ मैं?

दरिया हूँ, चट्टानों से टकराकर बहता हूँ मैं,
रुख़ बदलकर भी सफ़र में रहता हूँ मैं।

बीज हूँ, मिट्टी का बोझ उठाता हूँ मैं,
दबकर भी सूरज से मिलने आता हूँ मैं।

पेड़ हूँ, तपती धूप ओढ़ लेता हूँ मैं,
थके मुसाफ़िर को अपनी छाँव देता हूँ मैं।

आईना हूँ, चेहरों से सच कहता हूँ मैं,
हर मुखौटे के सामने बेपरदा रहता हूँ मैं।

पुल हूँ, दो किनारों को मिलाता हूँ मैं,
बिछड़े लोगों को उनके घर पहुँचाता हूँ मैं।

घंटी हूँ, चोट खाकर स्वर पाता हूँ मैं,
सोई बस्ती को वक़्त पर जगाता हूँ मैं।

बादल हूँ, तपते खेतों पर बिखरता हूँ मैं,
सूखी धरती की नसों में उतरता हूँ मैं।

क़लम हूँ, ख़ामोशी को आवाज़ देता हूँ मैं,
गुमनाम दुखों को भी लिख लेता हूँ मैं।

दीपक हूँ, बुझते वक़्त भी मुस्काता हूँ मैं,
जाने से पहले दूजा दीप जलाता हूँ मैं।
— संतोष कुमार शर्मा ‘विश्वम्
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
47 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर