रेलवे जंक्शन की भीड़ में, दो नन्हे हाथों का सहारा,
मीशा और संध्या संग, हर पल लगता सबसे प्यारा।
घर से दूर सफ़र में कुछ खट्टे, कुछ मीठे एहसास मिले,
भीड़ के शोर के बीच भी, अपनत्व के मधुर आभास मिले।
कभी प्रतीक्षा, कभी थकान, कभी मुस्कानों का संसार,
इन नन्हीं बेटियों के संग, हर मुश्किल भी लगे उपहार।
ज़िंदगी की राहों में ऐसे पल ही यादगार होते हैं,
बेटियाँ साथ हों तो सफ़र भी घर के समान होते हैं।
— संदीप कुमार 'कवि'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X