रेलवे जंक्शन की आपाधापी में, दो नन्हे हाथों का साथ,
मीशा और संध्या संग, स्मृतियों में सिमटता जीवन का मधुर एहसास।
घर से दूर इस सफ़र में, कुछ खट्टी तो कुछ मीठी अनुभूतियाँ मिलीं,
भीड़ के कोलाहल के मध्य भी, अपनत्व की अनगिनत छवियाँ खिलीं।
कहीं प्रतीक्षा की विवशता, कहीं थकान की मूक कहानी,
कहीं बेटियों की निश्छल मुस्कान, कहीं आँखों में नई रवानी।
जीवन भी एक सफ़र है, जहाँ सुख-दुःख के पड़ाव आते हैं,
भीड़ में गुज़रे ऐसे ही क्षण, स्मृतियों के पन्नों पर अमिट हो जाते हैं।
— संदीप कुमार 'कवि'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X