जिसे अपना समझा, उसी के लिए पराया हो गए,
सबके बीच रहकर भी हम अकेले हो गए।
किसी ने हाल नहीं पूछा कि कैसे गुज़रती है रात,
हम हँसते रहे और छुपाते रहे दिल की हर बात।
बेसहारा वो नहीं जिसके सिर पर छत नहीं होती,
बेसहारा वो है जिसकी पुकार सुनने वाला कोई नहीं होता।
-विशु अरोड़ा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X