आत्मविश्वास ही हमारी असल जिंदगी की पूंजी है जनाब,
आत्मविश्वास हो जब हमारे पास,
तब हर बाधा छोटी लगने लगती हैं साहब,
संयम और आत्मविश्वास दोनों है करुणा के सागर,
जो हर डगर पर साथ निभायेंगे,
अगर आ भी जाए कोई विपत्ति हम पर,
तब करुणा के सागर उसे मिलकर दूर भगाएंगे,
आत्मविश्वास हमारे जीवन की कुंजी भी है,
और हमारे असल जिंदगी की पूंजी भी।
-आकांक्षा गुप्ता
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X