आओ फिर से घी के दीये जलाएँ
मिटे तम, उजियारा छाए,
आओ फिर से
घी के दीये जलाएँ।
हर आँगन में दीप जले,
हर मन में विश्वास पले;
ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित कर
अज्ञान का तम दूर भगाएँ।
मिटे अँधेरा, जागे आशा,
सफल हो जीवन का हर प्रयास;
सपनों को नव पंख लगें,
उम्मीदों से महके
हर साँस।
आई दीपावली, आई खुशियाँ,
लेकर स्नेह और शुभ संदेश;
मिलकर प्रेम के दीप जलाएँ,
सुख-शांति से महके
अपना देश।
द्वेष, ईर्ष्या, क्रोध मिटाएँ,
अपनेपन की राह बनाएँ;
प्रेम, करुणा और सद्भाव से
जीवन का हर दीप सजाएँ।
आओ ऐसा दीप जलाएँ
जो केवल घर ही नहीं,
मन और समाज को भी
उजियारे से भर जाए।
जिसकी लौ से
अंधियारा हार जाए,
जिसकी रोशनी से
हर मन मुस्कुराए।
आओ फिर से
घी के दीये जलाएँ—
ज्ञान, प्रेम और मानवता के
दीप जलाएँ।
-नीरजा वकील नीर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X