अगर उम्मीदें रखी गई, दिल का दुखना तय।
सतत कोशिश जारी रही मंजिल मिलना तय।।
मोहब्बत ज़ालिम होती अगर एकतरफ़ा रही।
विरह जिसके जीवन में है उसका घुटना तय।।
राशिफल पर गहरा विश्वास करने वाले भी है।
परिणाम माफ़िक ना मिले तो दुखी होना तय।।
इंसान फर्ज निभाए सोच विचार कर 'उपदेश'।
मिल बाँट कर खाने वालों का खुशी होना तय।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X