सफ़र का मजा लेना हर कोई चाहता।
साथ-साथ मन पसंद हमसफ़र चाहता।।
हर गुज़रते पल के साथ कुछ नया तो हो।
दो लम्हों के बीच में प्रेम का नशा चाहता।।
हँसते गाते जीने की वज़ह गर मिल जाए।
खुदा का शुक्रिया करने को दिल चाहता।।
बेहतरीन अल्फाजों के साथ खुशी 'उपदेश'।
बाँटने के लिए माफ़िक हमसफ़र चाहता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X