आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मोहब्बत खर्च कर

                
                                                         
                            जिन्दगी को समझने में वक्त बिगाड़ मत।
                                                                 
                            
मोहब्बत खर्च कर जंजाल को जोड़ मत।।

ख्वाबों के ताने बाने परेशानी का सबब है।
दोस्ती हो गई अगर तो बेवजह तोड़ मत।।

चलते वक्त के साथ कदम से कदम मिला।
उसमें सिमटने की कोशिश कर छोड़ मत।।

जो मिल गया खुशी उसमें ढूँढ और समझ।
सुकून पाने के लिए प्रतिशोध से जोड़ मत।।

तरकीब मिल ही जायेगी मंजिल के करीब।
रास्ते की सुन्दरता का लुफ्त उठा मोड़ मत।।

मन में चल रहे संघर्ष को विराम दे 'उपदेश'।
खामख्वाह खुद की लड़ाई इससे जोड़ मत।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
49 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर