आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जो मिलकर छूट जाते शायद कम सताते

                
                                                         
                            जो मिलकर छूट जाते शायद कम सताते।
                                                                 
                            
जो दिल में बस जाते वो दिल से नही जाते।।

अपनेपन के नाम से हम उम्र दोस्त बनाए।
उनसे रिश्ते खत्म नही होते अधूरे रह जाते।।

कई रिश्तेदारों के जाने के बाद भी जिन्दगी।
चलती रहती वो कभी लौट कर नही आते।।

अचानक जिसकी याद सामने खड़ी होती।
वो रिश्ते लाख भुलाए जाने से भी नही जाते।।

भुलाना उनको आसान नही होता 'उपदेश'।
वो हर पल कुलबुलाते जो गहरे उतर जाते।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर