हर सुबह एक नई उम्मीद लेकर आती।
शाम होते-होते मैं इंतजार में थक जाती।।
कदम बढ़ाने की हिम्मत आती रह जाती।
मंजिल मुझे ज़मीर की नजर नही आती।।
भीड़ भरी दुनिया में खोजें तो खोजे कहाँ।
वक्त की धूल से वह तस्वीर धुँधला जाती।।
खुद को समझाने की कई बार कोशिश की।
उठते कई सवालों से खामोशी भी घबराती।।
कभी उससे मिली फिर बिछुड़ गई 'उपदेश'।
एक अजीब सी तलाश में राह निकल आती।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X