जो दर्द को हँसी में छिपाए हुजूर रहा।
वही सस्ते नशे के साथ-साथ जी रहा।।
असली मजा नसीब से बाहर रहा होगा।
शुक्रिया किस को करे बे-नाम जी रहा।।
चाहने भर से अगर बग़ावत फैल जाती।
फिर न हम जी रहे होते न वो जी रहा।।
हवा में धूल के कण मिलकर हुए ज़ख्मी।
वो जिसकी साँस में जाते न वो जी रहा।।
सुकून मिलता उसको आजकल 'उपदेश'।
जो चाहतों के रिवाजों के बगैर जी रहा।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X