आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कोशिश दोनों ने की बताना जरूरी तो नही।

                
                                                         
                            प्रतिक्रिया इस तरह देनी जरूरी तो नही।
                                                                 
                            
बिना हमारी राय के बात अधूरी तो नही।।

इस जिन्दगी में मेरा किरदार अहम लगता।
पल-पल यों प्रशंसा करना जरूरी तो नही।।

बात छोटी रही जिसको बढ़ाया व्यर्थ तूने।
बीच में मतलब निकालना जरूरी तो नही।।

पत्थरों में जान केवल जानी ही कह सकता।
उसीने निभाई यारी कहना जरूरी तो नही।।

लाख हसरतें जगाकर चित्त प्रसन्न हो गया।
स्वभाव में परिवर्तन दिखना जरूरी तो नही।।

दिल से पत्थर अपने-आप ना हटा 'उपदेश'।
कोशिश दोनों ने की बताना जरूरी तो नही।।
- उपदेश कुमार शाक्या
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर