आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गम भरी दुनिया मे

                
                                                         
                            कविता
                                                                 
                            
इस गम भरी दुनिया में,
दो पल की खुशी पाने को,
हम लौट के घर आते हैं,
घर की खुशी पाने को।

मुट्ठी भर वक्त मिला है,
जिवन के सागर से।
इसमें भी शिकवा गिला है,
कहते हैं पाकर के ।
हम रूठ कर दूजे से,
मन मार लिए होते हैं।
छोटी सी बातों को,
अम्बर पर सिये होते हैं।
कुछ तेरी भी गलती है,
कुछ मेरी भी गलती।
बातों से सवर जाते हैं,
गर गलती को माने तो।
इस ग़म भरी दुनिया में ……

कितना उलझा जिवन है,
इस दौड़ भाग में देखो।
दो पल मिलता ना है,
करने को बातें भी तो।
चोरी से चुपके से,
हम आते हैं जताने को।
घर से दूर हो कर भी,
घर में मिल जाने को।
क्या सोच कर आते हैं,
क्या घर में पाते हैं।
तनहा तो पहले भी थे,
तनहा ही हो कर जाते हैं ।
इस ग़म भरी दुनिया में,
दो पल की खुशी पाने को।
हम लौट के घर आते है,
हम लौट के घर आते हैं,
घर की खुशी पाने को ।
इस ग़म भरी दुनिया में ……
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर