सबका भला हो
यही कामना है मेरी
सब सुखी रहे
यही प्रभु से अरदास है मेरी
किसी के साथ कोई जुर्म न हो
यही ईश्वर से प्रार्थना है मेरी
सच्चाई की सदैव विजय हो
बुराई का सदैव अंत हो
इस समस्त जगत में
मेरे राम जी की भक्ति में
सब प्रभावित रहे
मेरे राम जी का बोल
सबके जुबान पर रहे
सबके दिल में प्यार व करुणा बसे
जैसे हम सब के दिलों में राम जी बसे
जय हो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की
जय हो राम जी के भक्त हनुमान की।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X