आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चूल्हा जलने को और औरत तपने को ।।

                
                                                         
                            चूल्हा  और औरत दोनों एक जैसे
                                                                 
                            
दोनों के काम देखकर भी अनदेखे जैसे
  जलता है चूल्हा  तो बनती है रोटी
तपती है औरत तो सजती है थाली
  लोग कहते है रोटी खाकर भूख  मिटी
वाह मसालों का क्या स्वाद आया है
अरे साहब औरत ने खुद को तपाकर ये स्वाद लाया है
  और पेट की अगन तो चूल्हे ने बुझाई  है खुद जलकर
   पर उनका कोई  नामोनिशान  ही नहीं जबान पर
    मुझ  से  ही कोई कमी रह गई  होगी
  सोच  खुद ही मुस्काते  है दोनों
    सब अनदेखी नजरअंदाज  कर फिर
    कमर कस लेते है दोनों
    औरत  चेहरे पर मुस्कान  सजाकर
     चूल्हा लीपा पुताई  कर फिर हो  जाते है तैयार
       चूल्हा जलने को और औरत तपने को ।।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
19 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर