आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दीवार-ओ-दर को सींचा था जिस शख़्स ने यहाँ

                
                                                         
                            बुनियाद जिसकी हमने रखी अपने खून से,
                                                                 
                            
अब लोग पूछने लगे, "मक़्सद तुम्हारा क्या?"
जो कल तलक खड़े थे यहाँ हाथ जोड़कर,
कहते हैं आज हमसे, "तजुर्बा तुम्हारा क्या?"

नन्हे परिंदों को ऊँची उड़ान मिली,
मालिक की सरपरस्ती का जादू ही ऐसा था।
हम ढल गए तो महफ़िल ने आँखें बदल लीं,
पूछा न किसी ने कि अब हाल तुम्हारा क्या?

दीवार-ओ-दर को सींचा था जिस शख़्स ने यहाँ,
आज उस वजूद को ही भुलाया जा रहा।
पसीने की स्याही से लिखी थी जो दास्ताँ,
कहते हैं हुक्मरान, "वो पन्ना पुराना था।

शर्मिंदा हो रहा है हुनर अपनी साख पर,
सस्ता हुआ है दाम यहाँ खुशामदी का।
कटती रही है शाख मगर चुप खड़े हैं हम,
इस शहर से रिश्ता ही कुछ ऐसा था।

हम नींव के पत्थर हैं, मलाल कुछ नहीं,
दिक्क़त ये है कि ढह रहा है साया मकान का।
-वेंकट श्रीनिवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर