मुझे रास आ रहा है, अब तुझसे दिल लगाना,
तुझे मिल गया है आशिक, मुझे मिल गया ठिकाना,
अब हकीकत बन चुका है, पहले था फसाना,
मेरे प्यार के मसीहा, अब तुम ना मुझे भूल जाना।
हर जगह अब तुझको ही ढूंढता हूँ,
हर आहट में तेरी आवाज सुनता हूँ,
हर कदम मैं अपना तुझसे जोड़ता हूँ,
कुछ भाता नहीं बिन तेरे, सुकून खोजता हूँ,
घर सुूना है बिन तेरे, रौनक को तलाशता हूँ,
मैं दरिया हूँ मुझे अब तुझमें है मिल जाना,
मेरा दिल मेरे वश में नहीं अब,
तेरा दिल ही है इसका ठिकाना।
- तरूण कुमार भारद्वाज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X