आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शंखनाद शुभ शब्द से, सजे सकल संसार

                
                                                         
                            दीप पंक्ति परिराजिता, तम विनाशिनी धार।
                                                                 
                            
जननी जग जीवन मयी, ज्योति अमिय विस्तार॥ 1 ॥

स्वर्ण थाल सज्जित रुचिर, कुंकुम कनक सुवेश।
गृह प्रांगण परमोज्ज्वला, गणपति संग सुरेश॥ 2 ॥

दिव्य दीप ज्योतिर्मयी, तिमिर तमोहर हास।
निशि प्रदोष प्रमुदित धरा, सुर मंदिर संकास॥ 3 ॥

कमल वासिनी श्री रमा, पद पंकज कल्याण।
अक्षत पुष्प समर्पितं, मंगल मोद विधान॥ 4 ॥

कला कांति कृति कारिणी, सुरभि सुमन्द सुवास।
मानस मैल विनाशिनी, शुभ संस्कृति उल्लास॥ 5 ॥

दिव्य दीप दीपावली , पावन प्रेम प्रवाह।
हरति अशेष विषाद दुख, सिद्ध सुभग उत्साह॥ 6 ॥

कला कलित कल्याणमय, कांति किरन कृति गान।
मन मलिनता मेटकर, महकाए मधु मान॥7।।

सजल सनेह प्रसारिणी,प्रमुदित जन हिय गेह।
दीप माल शोभा सजी, कनक कांति युत देह॥ 8 ॥

कमल कुसुम की कोर पर, कमला करें विहार।
अक्षत अर्चन अर्पितम, बरसे कृपा अपार॥9।।

विघ्न विनाशक सङ्ग युत, लक्ष्मी ललित ललाम ।
सिद्धि ऋद्धि वर दायिनी,दुख दारिद्र्य विराम॥ 10 ॥

वेद मंगला स्तुति विनय, शंख घोष गंभीर।
दीप पर्व पावन प्रणव, पुलकित पुण्य प्रवीर॥ 11 ॥

शंखनाद शुभ शब्द से, सजे सकल संसार।
वेद वंदना व्याप्त मन, मंगलमय त्योहार॥12।।

सत्य सनातन ज्योति युत, जगमगात घरवार।
सुन सुशील संस्तुति सदा, सुख सम्पति संसार॥ 13 ॥
-सुशील शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
27 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर