हम मचले , जब मचले वो तब,
दिल को यह अहसास हुआ,
अलग अलग अनजाने में ही ,
दो पथिको का साथ हुआ II
दोनों समझे एक दूजे को,
चुपके चुपके बात हुई ,
आशाओं और उम्मीदों को कसने ,
छोटी छोटी मुलाकात हुई II
साझा हुई ख्वाइशे लेकिन ,
पंखों का अहसास भी था ,
दुःख न जाये दिल दूजे का ,
तन मन से इकरार हुआ II
युगलो ने अपने बाँटें सपने ,
यत्न हुए फिर करने अपने ,
सबकी सबसे बात हुई,
एक नई शुरूवात हुई II
परस्पर मिली संस्कृति , सभ्यताए ,
नए ऊर्जा का सूत्रपात हुआ ,
अलग अलग अनजाने में ही ,
दो पथिको का साथ हुआ II
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X