दिल्ली वाले,,,
दिल जले हैं
दिलजले,
कोई जले
कोई बात नहीं
ख़ुद जलें
कोई फ़िक्र नहीं
और तो और
सियासत की तरह
कोई फ़र्क़ नहीं।
आलूदगी या के प्रदूषण,
हर साल एक ही
बात ,
बार बार
सियासी मसले
जो कभी न सुलझे।
दिल्ली है,
बस अब दिलजलों की।
दिलवाले तो कब के
चले गए,
अब तो दिलजले हैं
फ़क़त दिलजले ।
बस यूं ही
- सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X