आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

साल गुजरते जाते,,,

                
                                                         
                            साल गुजरते जाते,,,
                                                                 
                            

साल गुजरते जाते हैं ,
दिल की गिरह
खोलते जाते हैं,
इंसा की फितरत
की सिलवटें खोलते
जाते हैं।
अहम औ वहम
के भेद खोलते
जाते हैं।
ख्वाबों- ख़यालों
ख्वाहिशों की
कलई खोलते जाते हैं।
राग - विराग
रूप - रंग
रस - गंध
के राज़ खोलते
जाते हैं।

इबादत -मुहब्बत
के भेद खोलते जाते हैं।
ज़िंदगी के नए नए
आयाम खोलते जाते हैं।
चाहत और गुलाब के
छुपे -छुपे राज़ के
खोलते जाते हैं।
माँ की ममता
बाप के स्नेह के
रहस्य खोलते जाते हैं।
तिस पर भी इंसा
इंसा से बस अपना हाल
छुपाते जाते हैं।
काश के कोई ऐसी
भी कचहरी हो ,
जिरह हो !
जहाँ इंसा से इंसा
के मसले सुलझते
जाते
साल गुजरते जाते हैं
जीवन का हाल बताते
जाते हैं।
-सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर