आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

असली की कीमत

                
                                                         
                            असली की कीमत ,,,
                                                                 
                            
दुनिया का अज़ब दस्तूर देखा,
असली की कीमत पर
नकली को गद्दी-नशीन देखा।

यूं तो दौर- ए -जहां रहा है
सीरत- ए -वफा का कायल
पर हमने सूरत- ए -जफा
को मा-बदौलत बनते देखा।

मुहब्बत- ए -इबादत
इबादत- ए -मुहब्बत
बस बंदगी है।

पर हमने तो यहां भी
सियासत को दखल
देते देखा।
सुना था
सोहबत- ए -इश्क
सोहबत -ए -हुस्न
बस कुछ नहीं
इंसानियत -ए -इत्र है।
हमने तो
तिलस्म -ए- खुदगर्ज़ी
में शैतान को शान से
बैठे देखा।

साहिर कभी थे
रहनुमा ए आधी आबादी
लिखते थे गीत ग़ज़ल
कहते थे पढ़ते थे
मानीखेज अशआर।
होनी थी जो
मरकज -ए- जियारत
हमने तो उसी साहिर की कब्र
को भी फ़ना होते देखा।

असली की कीमत पर
हमने तो नकली को
काबिज़ होते देखा।
दिल की धड़कन
बंदिश- ए -मौसीकी
को बीते जमाने की
परवाज़ समझ
आँखो की मस्ती को
आवाम के दिल ओ दिमाग
पर अब हावी होते देखा।

' साहिर 'को कौन याद करे
अब तो हमने उसके
यौम - ए -पैदाइश को भी
महज़ नुमाइश बनते देखा।
आपका मित्र
-सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर