आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर पल में छिपा है, जीवन का संदेश।

                
                                                         
                            बैठा टेलीविजन पे, छोड़ बैठा विजन।
                                                                 
                            
विजडम से दूर, बना दी तूने किंगडम।

शास्त्र ज्ञान तेरा,बना व्हाट्सएप्प ज्ञान।
'आई विजिट माई वे',पर थिरकते पाँव।

क्या भूल चुका, सही गलत का फरक।
अपनों को मारकर, बना बैठा तू नरक।

कैसे खो गया तू, भूलभुलैया के बीच।
आज घिरा हुआ,है तू दुश्मन के बीच।

लौट आ पंछी,अपने घोंसले की ओर।
अभी बहुत वक्त है, होने को यह भोर।

घिरी हुई घटाएं, स्याह हो रहा अम्बर।
विश्रांति है घोंसले में, लौट मन मयूर।

क्यो सुहावने लगते, हो जब दूर डूंगर।
पहचान तो ले तू,आस्तीन के विषधर।

कर चिंतन जरा, वक्त का मोल जान।
दुश्मन नहीं बाहर, भीतर बैठा मान।

जबान फैलाए जहर,मन मे भरा विष।
गली ग़लोज़ तू, मतकर व्यर्थ बहस।

आपसी कलह में, नही है इसका हल।
वक्त को पहचान, वक्त से कर सुलह।

मन की यह परत, एक एककर खोल।
मन की गहराइयों में, तू सत्य खोज।

अनंत की कविता,तुझ में बसा अशेष।
हर पल में छिपा है, जीवन का संदेश।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर