कहने को हम, सभ्य होते गए।
आगे चलते, बेक गियर में चले।
मानव गौरव को, भूलाते चले।
होते होते कपड़े, छोटे हो चले।
संस्कारो के बोझ, तले झुके थे।
वक्त बदला, हम अकड़ते चले।
कहने को तो, सामाजिक ही थे।
न जाने कब, अकेले होते चले।
लज्जा ओढ़, सलीक़े से रहते थे।
धीरे धीरे बेशरम, कब होते चले।
कहने को तो, हम सभ्य हो गए।
असभ्यता की, सीमा तोड़ चले।
फेशन का लबादा, ओढ़ निकले।
जो सिनेमा मॉल, बाज़ार निकले।
भिखारी भी बेचारे, क्या मांगते।
उनसे ज्यादा हम, फटेहाल दिखे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X