इंसान ने ,
पूछा एक दिन - -
खुदा या रब से,
मेरे अंदर - -
ये कैसा शोर है ,
सुनकर हँसने लगा - -
और जवाब दिया,
चाहतें तो - -
तेरी कुछ और थी - -
पर तेरा रास्ता ,
कुछ और हो गया l
तुझे तो ,
रूह को - -
संभालना था ,
पर सूरत - -
सँवारने पर ,
तेरा जोर हो गया - -
खुला आसमान ,
चाँद और तारे - -
सायद चाहत ,
रहा होगा - -
पर बंद दीवारों ,
को संजाने का - -
तेरा जोर ,
हो गया है l
सपने देखा था ,
खुली फिजाओं का - -
पर बड़े शहर में ,
बसने की - -
जिद है ,
या पुरजोर - -
कोशिश है l
-सुरेश कुमार झा 'अल्हर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X