आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लोरी गाती माता

                
                                                         
                            अब सावित्री की कथा किसी को,
                                                                 
                            
बिल्कुल नहीं सुहाती है।
क्यों सीता वन वन भटकीं थी।
मन को अब नहीं भाती है।
इन आदर्शों को पुस्तक में,
अब नहीं पढ़ाया जाता है।
नाना नानी के किस्सों को,
अब नहीं सुनाया जाता है।
कान्वेंट में पढ़ना ही अब,
है बना शौक अमीरों का।
आज हर दूसरा समाचार है,
बिकते हुए जमीरों का।
धक्का कोई देती पर्वत से,
कोई नीले ड्रम में भरती है।
कोई नाग से डसा डसा कर,
पति के प्राणों को हरती है।
पतिव्रतायें ये नारी क्यों,
नर पर भारी होती जाती है।
सोच सोच कर बुद्धजीवी की,
बुद्धि चकराती जाती है।
निकलो बाहर इस चकाचौंध से,
आदर्शों को फिर से अपनाओ।
फिर से जोड़ों परिवारों को।।
मन के सारे भेद मिटाओ।
बैठो मिलजुलकर सब फिर से,
पूर्वजों की कथा सुनाओ।
आज नहीं तो कल हम सबको,
वहीं राह पुरानी चलना होगा।
जहां लोरी गाती माता होगी और,
बच्चों का झूलता पलना होगा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर