आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शीर्षक— जीवन की सत्यता का आभास

                
                                                         
                            अरे! ये मानव अभी
                                                                 
                            
तक सोया है।
ये ऐसे ही अपने स्वप्नों में क्यों खोया है।।
उसे जगाओ, उसके भव्य स्वप्नों को भगाओ।
उसे जीवन की वास्तविकता का ज्ञान कराओ।।
स्वप्न है, मात्र मन-मस्तिष्क की
काल्पनिक रचना।
इनमे भविष्य है, भूत है, नही है तो जीवन की वास्तविक रचना।।
वह इस आधुनिक जीवन की तीव्र राह मे।
कही पीछे न रहे अपने जीवन की राह मे।।
मंजिल मिले ना मिले, उसे मंजिल की राह मिल जाय।
खोया ना रहे स्वप्नों मे, उसे अपने सफल जीवन की राह मिल जाय।।
उसे ज्ञान कराओ, पाठ् कराओ।
संघर्षशील जीवन का उसे आभास कराओ।।
अब उसे जीवन की इस निद्रा से जगाओ।
और असत्य स्वप्नों मे खोया रहने से बचाओ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
24 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर