सच को कमजोर समझने वाला,
कुछ दिन ही शान से जीता है।
झूठ और फरेब के दम पर,
खुद को सिकंदर समझता है।
वक्त सदा न एक-सा रहता ,
हर दिन न किसी का होता।
जो सच को आज दबाता है,
कल खुद को न संभाल पाता।
झूठ की ऊँची इमारत का,
मजबूत आधार नहीं होता।
सच की नींव हिलती जरूर है,
पर उसका कभी न संहार होता।
जब वक्त पलटकर आता है,
हर पर्दा खुलता जाता है।
जो दूसरों को गिराता था,
वह खुद औंधे मुँह गिर जाता है।
याद रखो!
सच दीपक की लौ सा जलता,
मगर सफलता पाता है।
झूठ की शान रेत की भीत सी,
सच सदियों तक जीता है।
-सूबा लाल 'अंजाना'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X