आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरी कलम की तलाश

                
                                                         
                            मन डूबा रहता सोच में है,
                                                                 
                            
क्या लिखूँ कि जन-जन भी सोचे।
वह कथा लिखूँ जो सबको भाए,
स्मृतियों में सबकी बस जाए।

पहले तो ढूँढ़ रहा हूँ उस दिल को,
जिसका नसीब पत्थर सा हो।
जिस पर ऐसी मूरत गढ़ दूँ,
ईश्वर सा जग पूजा जाए।

हर कथा सँजोनी है उसमें,
हर व्यथा पिरोनी है उसमें।
ममता, हमदर्दी, करुणा की,
वह आशीषों का सरोवर बन जाए।

सोचता हूँ मेरी कलम की वह,
आवाज़ भी समझे, सुन पाए।
जब व्यथित हो तो रो भी पाए,
जब खुश हो तो खुलकर मुस्काए।

हो सहनशक्ति उसमें इतनी,
कि अपने आँसू खुद पी जाए।
भावुकता भी हो उसमें इतनी,
पर-दुःख देख द्रवित हो जाए।

एक शब्द अगर पक्षी लिख दूँ,
तो पंख लगाकर उड़ जाए।
अलि का मै जिक्र जहाँ भी कर दूँ,
चखकर मकरंद वह झूम जाए।
-सूबा लाल ' अंजाना '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
48 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर