आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हो सके अगर तो मदद किसी लाचार की कुछ कर देना

                
                                                         
                            हो सके अगर तो मदद किसी लाचार की कुछ कर देना,
                                                                 
                            
मगर उसकी लाचारी की कभी हँसी मत उड़ा लेना।
गिरा हुआ है जो राहों में, कोशिश कर उसे उठाना ,
मगर कभी मजबूर लाचार को ठोकर नहीं लगाना।

किस्मत ने छीना जिसका सुख, हालात ने जिसे सताया,
चेहरे पर ले झूठी हँसी , जिसने है दर्द छिपाया।
उसके जख्मों पर नमक छिड़ककर, कभी न उसे रुलाना,
हो सके अगर तो मदद किसी लाचार की कुछ कर देना,

किसी के तन पर वस्त्र नहीं तो, किसी के घर में रोटी ,
किसी के सिर पर छत भी नहीं, जीवन में नहीं कोई ज्योति।
वक्त बदलता है मत भूलो, शायद कल बदले अपना,
आज किसी को छोटा समझकर, अपना कद कम मत का ना।

धन-दौलत से बड़ा धर्म है, दुखियों के काम में आना,
भूखे को भोजन दे देना, प्यासे को पानी पिलाना।
दया नहीं, यह फर्ज समझना, मानवता का मान बढ़ाना,
हो सके अगर तो मदद किसी लाचार की कुछ कर देना,

किसी की कमजोरी पर हँसना, बहादुरी नहीं कहलाता,
गिरते को जो हाथ दे अपना सच्चा इंसान कहलाता।
दुनिया में सबका दिन आता , पर सच मत कभी भुलाना,
हो सके अगर तो मदद किसी लाचार की कुछ कर देना,
-सूबा लाल 'अंजाना'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर