रात के सपने झूठे हो सकते हैं,
परंतु दिन के सपने झूठे नहीं हो सकते।
अंधेरे के ख्वाब को उजाले की हवा नहीं मिलती,
दिन के ख्वाब को उजाले की आँधी उड़ाती है।
खुली आँखों में जो सपने पलते हैं,
वे ही जीवन की राह बदलते हैं।
उनमें केवल कल्पनाओं का संसार नहीं होता,
उनके पीछे संघर्ष और विश्वास होता है।
रात के सपने सुबह बिखर जाते हैं,
दिन के सपने मंजिल तक ले जाते हैं।
जो सपने देखकर सो जाते हैं, वे खो जाते हैं,
जो सपनों के लिए जागते हैं, वे इतिहास बनाते हैं।
राहों में कितने ही तूफान आएँ,
कदम-कदम पर कठिन इम्तिहान आएँ।
हौसलों के दीप बुझने नहीं देना,
अपने सपनों को टूटने नहीं देना।
सपने वही नहीं जो आँखों में आते हैं,
सपने वे हैं जो नींदें चुरा ले जाते हैं।
जिनके मन में कुछ कर गुजरने की चाह होती है,
उनकी मेहनत ही एक दिन उनकी गवाह होती है।
इसलिए सपने देखो, मगर जागते हुए,
आगे बढ़ो अपने इरादों के साथ चलते हुए।
क्योंकि तकदीर भी उन्हीं का साथ निभाती है,
जिनकी मेहनत सपनों को हकीकत बनाती है।
-सूबा लाल ' अंजाना '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X