मैं एक ग़ज़ल हूँ,
कीचड़ में खिला कमल हूँ,
मुझे जानते नहीं,
मैं स्वयं संपूर्ण हूँ।
गीता की मिठास हूँ,
तलवार की धार हूँ,
जननी हूँ, जन्मभूमि हूँ,
सृजन हूँ, विनाश हूँ।
सत्य हूँ, सनातन हूँ,
अखंड हूँ, ब्रह्मांड हूँ,
दृष्टि हूँ, सृष्टि हूँ,
अंत हूँ, आरंभ हूँ।
मृत्यु भी, जीवन भी,
कर्म भी, फल भी,
काल भी, अकाल भी,
प्रकट भी, अप्रकट भी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X