आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

यदि राम जी की भक्ति करना चाहते हो तुम।।

                
                                                         
                            अंतः करण पवित्र करना चाहते हो तुम।
                                                                 
                            
पाना भी स्वर्ग सिंधु तरना चाहते हो तुम।।
श्री राम के चरित्र को जीवन में धारिए।
यदि राम जी की भक्ति करना चाहते हो तुम।।

श्री राम कभी धर्म से विचलित नहीं हुए।
वनवास मिलने पर भी वो चिंतित नहीं हुए।।
उत्तम गुणों से युक्त थे धर्मज्ञ दृढ़व्रती।
माता-पिता ,भाई पे वो क्रोधित नहीं हुए।।

श्री राम ने कभी भी मध्यपान न किया।
माता-पिता ,बुजुर्गों का अपमान न किया।।
धन,धर्म,यश,श्री,ज्ञान व वैराग्य से परिपूर्ण।
होते हुए भी राम ने अभिमान ना किया।।

सबरी के मीठे बेरों को जो राम खाएगा।
केवट को भी जो प्रेम से गले लगाएगा।।
श्री राम के चरित्र का जी अनुशरण करो।
तो राम जी भी और राम राज्य आएगा।।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
48 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर