न धन माँगूँ, न यश माँगूँ, न माँगूँ उपहार प्रभु,
बस इतनी-सी कृपा रखना, सुन लेना पुकार प्रभु।
मन में श्रद्धा, वाणी में मधुरता, कर्मों में सत्कार हो,
जीवन की हर साँस समर्पित, तुमको मेरे नारायण हो।
जब तक मेरी साँस चलेगी, तेरा ही गुणगान करूँ,
सुख हो चाहे दुख की बेला, तेरा ही ध्यान धरूँ।
तेरे नाम की ज्योति जलाकर, जीवन सफल बनाऊँ मैं,
हे जग के पालनहार नारायण, तुझमें ही खो जाऊँ मैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X