मिली आजादी है यहां, कहां आसान थी इतनी ।
कितने सूली चढ़े यहां , सब दबी जुबान थी इतनी ।।
सूरज अस्त कभी ना होता ,
जब गोरी हुकूमत होती ।
क्रूर मार कोड़ो की ऐसी ,
बेबस क़ौम यहां पर रोती ।।
ब्रिटिश की शाख थी यहां , कहां मधु तान थी इतनी ।
मिली आजादी है यहां, कहां आसान थी इतनी ।।
लड़े बारूद गोलों से ,
अनेक गांधी अहिंसा से ।
रहे एक बोस भारत में ,
डरे ना मौत हिंसा से ।।
ए आजादी कैसे मिली , जनता हैरान थी इतनी ।
मिली आजादी है यहां, कहां आसान थी इतनी ।।
पाबंदियां मेरे वतन पर ,
रोक टोक थी कुछ करने को ।
गुलाम थी हर क़ौम यहां ,
बेजुबान सब कुछ सहने को ।।
पीड़ा थी भारी मन में , कहां उड़ान थी इतनी ।
मिली आजादी है यहां, कहां आसान थी इतनी ।।
मां मेरी जंजीरों में ,
संताने थी गुलाम यहां ।
शान कड़ा था इतना कि
मुर्दा कर सलाम यहां ।।
अंधा था कानून यहां , अजीब दास्तान थी इतनी ।
मिली आजादी है यहां, कहां आसान थी इतनी ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X