मैं व्यापारी नया-नया था सब कुछ गया उधार में
मैं अपनापन बेच न पाया मतलब के बाजार में
सच्ची नियत ,सीधासौदा ,समझ कहां थी दुनिया की
मैं तो बस जज्बात ढूंढता फिरा यहां पर प्यार मे
मैं व्यापारी नया-नया था सब कुछ गया उधार में
जिन्हें सिखाया चलना मैने अपनी उंगली थाम कर
उनको लज्जा रही नहीं अब जीत रहे तकरार में
मैं व्यापारी नया-नया था सब कुछ गया उधार में
चलो ठीक मैं हार गया हूं चालाकी के खेल में
पर सुकून मैं बिका नहीं हूं सौदों और खरीदार में
मैं व्यापारी नया-नया था सब कुछ गया उधर में
कुछ को मैं नादान लगा था और कुछको होशियार बहुत
हमको दर्द मिले हैं हरदम अपनों से उपहार में
मैं व्यापारी नया-नया था सब कुछ गया उधार में
फूलों जैसी बातें करके राह में शोले बिछा दिए
संभल संभल कर पांव रखे हैं दहक रहे अंगार में
मैं व्यापारी नया-नया था सब कुछ गया उधार में
मैं अपनापन बेच न पाया मतलब के बाजार में
मैं व्यापारी नया-नया था
-शिव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X