आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपने होने का अर्थ खोजते जाना।

                
                                                         
                            एक प्रश्न ठहरा है समय की देहरी पर..
                                                                 
                            
कि कौन अपना है कौन है पराया?
जिसे उम्र भर खोजते रहे हम बाहर..
क्या वह हमारे भीतर ही है समाया?

जो ऊँचाइयों पर चढ़कर स्वयं को पा गए..
वे गहराइयों का अर्थ कहाँ जान पाए?
कुछ लोग उम्र भर उजालों में चलते रहे..
कुछ अंधेरों से गुजरकर दृष्टि पा गए।

मैंने मौन से पूछा, तेरा अस्तित्व क्या है..
वह बोला, शब्दों का समाप्त हो जाना नहीं,
बल्कि उस सत्य का अनुभव करना है..
जिसे कहने के लिए कोई शब्द बना ही नहीं।

अंतत: न प्रकाश मेरा हुआ न अंधकार..
न पाने का अभिमान रहा, न खोने का भय।
जब स्वयं को समझने की यात्रा शुरू हुई..
तब जाना मैं ही सम्पूर्ण था मैं ही संशय।

और शायद मुक्ति का अर्थ यही है..
न शून्य से भागना, न अनंत को पाना,
बल्कि इस क्षणभंगुर अस्तित्व में रहकर..
अपने होने का अर्थ खोजते जाना।

- अमन कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
37 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर