शहर में आपके अब गुजारा नही
छोड़ने के सिवा और चारा नही!
फूल कलियाँ नही इसमें कांटे भरे
ये चमन आपका है हमारा नही!
जिस तरफ देखिये एक सैलाब है
ये वो सागर है जिसका किनारा नही!
चाँद भी और है और सूरज यहाँ
गाँव के मेरे जैसा सितारा नही!
आ गयी खवाहिशे लेके मुझको यहाँ
हो गया एक दफा अब दोबारा नही!
-शैलेश अग्रवाल "नीर"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X