आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पेश आएंगे  लुभावने मंज़र भी हर मक़ाम पे

                
                                                         
                            कभी रुकना नहीं
                                                                 
                            
कभी रुकना नहीं थक कर कभी बैठना नहीं,
चलते रहना ही ज़िंदगी है  कभी भूलना नहीं।

मुसलसल  बढ़ते  रहना  मंज़िल की  जानिब,
सामने आएं  मुश्किलात तो कभी डरना नहीं।

टिकाए  रखना  नज़र  मंज़िल-ए-मक़्सूद पर,
डटे रहना अपने मुहिम पर कभी डिगना नहीं।

अपने हौसलों का  हाथ थामे चलते ही रहना,
रुकते कारवाँ के साथ तुम कभी रुकना नहीं।

पेश आएंगे  लुभावने मंज़र भी हर मक़ाम पे,
इनके बहकावे में आकर कभी बहकना नहीं।
- शैलेन्द्र भटनागर "शील "
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
51 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर