आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अद्वितीय विषमता

                
                                                         
                            इस चराचर विश्व में, बस एक मानव ही पृथक है,
                                                                 
                            
पशु-विहंगम में कहाँ, यह रूप जो इतना गज़ब है।
वेशभूषा, सभ्यता, संस्कृति के ढेरों आवरण हैं,
जाति, मजहब, गोत्र, नक्षत्रों के अनगिनत व्याकरण हैं।

एक ही सुर, एक बोली में न बँधती बात इसकी,
आस्था, व्यवस्था, करम से भिन्न है हर ज़ात इसकी।
मापदंडों की तराज़ू पर सभी का भार भिन्न है,
व्यवहार बाहर से मिले तो भी हृदय के तार भिन्न है।

रक्त की इस चेतना में, रसायनों की भिन्नता है,
एक ही सांचे में ढलकर भी, अनूठी भिन्नता है।
एक ही दीवार के भीतर, जो युग-युग से खड़े हैं,
एक घर में रहकर भी, वे फासलों में बँट रहे हैं।

यह शीतयुद्ध है मौन सा, जो 'मैं' की खातिर चल रहा,
अहं का यह तीव्र मरुथल, भीतर ही भीतर जल रहा।
पर सत्य तो यह है कि 'मैं' का वजूद ही कोई नहीं,
इस विराट ब्रह्मांड में, उसकी हक़ीक़त कुछ नहीं।
-शफ़क़ रऊफ
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर