आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राम की जानकी

                
                                                         
                            राम की साधनाओं का फल जानकी
                                                                 
                            
राम पर उठते प्रश्नों का हल जानकी
पतिव्रत धर्म की व्यंजना बन चली
कंटकों पर सहज ही सरल जानकी।
राम हैं हदय तो भाव हैं जानकी
राम हैं देह तो स्वभाव हैं जानकी
राम हैं अगर पुरूषोत्तम मयार्दा के
राम के आचरण का प्रमाण जानकी।
राम के प्रणय का सार हैं जानकी
राम के नाम का आधार हैं जानकी
राम को पाने के हैं अनन्त साधन मगर
भक्ति का एक सरलतम प्रकार हैं जानकी।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर