आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विरह की पीड़ा देख, श्याम ने धरा फिर रूप

                
                                                         
                            शरद की चाँदनी है, प्यार की उमंग लिए,
                                                                 
                            
ऐसी घड़ी प्रेम और, मिलन दिखाती है।
वृंदा की लताओं में है, अनोखी तरंग भरी,
चंद्रमा की ज्योत्सना भी, देख के लजाती है।

त्रिभंगी की मूरत है, हाथों में है वंशी सोहे,
अधरों से मधुर वो, तान छेड़ जाते हैं।
गोपियों का चित्त भी ये, व्याकुल-सा कर जाती,
लोक-लाज त्याग गोपी, दौड़ी चली आती हैं।

शिव भी न रोक पाए, गोपी रूप धर आए,
प्यार की ये अद्भुत, घड़ी आज आई है।
राधा की अनुमति लेके, श्याम नाचे गोपी संग,
कैसी दिव्य छटा आज, वृंदावन छाई है।

रास में हुई उमंग, मन में अभिमान जागा,
श्याम छोड़ रास को ही, राधा संग जाते हैं।
गोपियों की गति ऐसी, पूछें लता-पताओं से,
श्याम के विरह में वो, सुध भूल जाते हैं।

ऐसी दशा देख राधा, मान कर बैठीं आज,
श्याम को ही छोड़ वो भी, सखियों संग जाती हैं।
कोमल हृदय राधा, पीड़ा स्वयं सहती हैं,
सखियों के मन को, धीरज दिलाती हैं।

विरह की पीड़ा देख, श्याम ने धरा फिर रूप,
प्यार की ये घड़ी अब, और भी सुहाती है।
प्रेम की ये लीला देख, मन में हर्ष जागा,
कैसी अद्भुत लीला, श्याम ने रचाई है।
— सौरभ जोशी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर