आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्वप्न तेरा भोर तक आया

                
                                                         
                            रात मुझे एक सपना आया,
                                                                 
                            
सपने में बस तुमको पाया।
झुके हुए दृगों के दर पे,
मैंने मधुशाला को पाया।

ढूंढ रहे थे अधीर अम्बक,
मन में बहता प्रेम अनुराग।
अलको का अंधकार चीर रहे,
श्वेत कपोलों के चंचल चिराग।

स्मित चांदनी लुटा रही थी,
अधरों की अविरल मुस्कान।
कोमल कंठ से गूंज रहा था,
तेरे दिल में मेरा गान।।

धड़कन की हर ताल पे जैसे,
सांसों का संगीत सजा था।
लगा समूची कायनात में,
प्रेम का कोई गान बजा था।।

खुली नीन्द,तेरा रूप निहारा,
पलकों में बस तुमको पाया।
बीत गई यामिनी बातों में
स्वप्न तेरा भोर तक आया।।

रात मुझे एक सपना आया,
सपने में बस तुमको पाया।
-संतराम शर्मा'हिन्दी'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर