आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन भी एक परीन्दा है

                
                                                         
                            मन भी एक परीन्दा है
                                                                 
                            
जो डाली डाली ठहरा है
तिनका तिनका चुन लाता है।
जहां तक अम्बर का पहरा है।

उड़ जाता है अनजाना सा,
घिर आता है दीवाना सा,
जाने किन सपनों के पीछे
झूमता है ये मस्ताना सा।

ख्वाबों से इसकी यारी है,
चाहत में बेशुमारी है,
चंचलता भ्रमण करती है।
पर पिंजरा इसकी लाचारी है।

जीत सका न मन को कोई,
मन ही जीता, हारा है।
मन का पंछी सागर चुनता
पानी जिसका गहरा है।

मन भी एक परीन्दा है,
जो डाली डाली ठहरा है।
तिनका चुन चुन लाता है
जहां तक अम्बर का पहरा है।
-संतराम शर्मा'हिन्दी'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर