कितना अच्छा होता, इंसानों में नफ़रत की जगह प्यार होता,
हर दिल में बस अपनापन और एतबार होता।
हम महसूस करते किसी के दुख-दर्द को,
तो इस दुनिया में न कोई लाचार होता।
दीवारें न होतीं मज़हब की, न ज़ात-पात का शोर होता,
हर आँख में एक ही सपना, एक ही भोर होता।
गिरते हुए को थाम लेते सब अपने हाथ बढ़ाकर,
तो किसी की ज़िंदगी में न कभी अँधेरा घोर होता।
लफ़्ज़ों में मिठास होती, और नज़रों में इज़्ज़त होती,
हर किसी के हिस्से में बस सुकून और राहत होती।
काँटों की जगह राहों में फूल बिछाते हम एक-दूजे के लिए,
तो ये ज़मीन भी किसी जन्नत से कम खूबसूरत न होती।
काश, हम समझ पाते कि साँसें सबकी एक जैसी हैं,
खुशियाँ और आँसू, सबकी धड़कनें एक जैसी हैं।
मिटाकर सारे गिले-शिकवे, गर गले लगा लेते सबको,
तो सच में ये दुनिया, रहने के काबिल और भी प्यारी होती।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X