आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कौन है महंगा और कौन है सस्ता

                
                                                         
                            कौन है महंगा और कौन है सस्ता ;
                                                                 
                            
शिक्षा और व्यापार से ही रूपया है बरसता ;
जिसकी काबिलियत है ज्यादा, उसका दावा है पुख्ता ;
लोकतंत्र में जिसकी भीड़ ज्यादा,उसके पास है तख्ता I

कौन है महंगा और कौन है सस्ता ;
बुद्धि से उड़ान भरो और बनाओ महंगा रास्ता ;
छवि हो यदि सुंदर, तो पास है रुपयों का गुलदस्ता ;
प्रेरक ही तो है सबसे महंगा क्योंकि वो है अच्छा वक्ता I

कौन है महंगा और कौन है सस्ता ;
धूप में झूलसता मजदूर हर वक्त पैसे को है तरसता ;
स्टार्ट-अप्स बना अपने व्यापार का खुद कर्ता-धरता ;
नौकर सस्ता,मालिक महंगा,यही है जानने की उत्सुकता I

कौन है महंगा और कौन है सस्ता ;
खर्च करे उतना ही जितना हो आवश्यकता ;
बनकर महंगा, करो कड़ी मेहनत हफ्ता दर हफ्ता ;
सही शिक्षा के लिए चलो स्कूल उठाकर अपना बस्ता I

कौन है महंगा और कौन है सस्ता ;
आलस्य से हमेशा हमें गरीबी है डंसता ;
कड़ी मेहनत के फल का स्वाद है खस्ता ;
सफलता का राह चुन बन जाओ अपना भविष्यवक्ता I

कौन है महंगा और कौन है सस्ता ;
दुसरो के भरोसे रहने वाला केवल दर्द से कराहता ;
खुद पर किया यकीन इतना की दुश्मन भी सिसकता ;
सफलता की कहानी दुनिया को सुनाओ बनकर खुद का प्रवक्ता I


 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर