आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बस उसे जीने का हुनर सीख लेना चाहिए।

                
                                                         
                            ज़िंदगी के हर एक पल को जी लेना चाहिए,
                                                                 
                            
क्या पता, ये पल कल रहे न रहे।
हर एक पल अनमोल है,
इसे महसूस करके तो देखो,
इसे अपनी आत्मा में उतारकर तो देखो।
ऐसा लगेगा, जैसे मन के आँगन में
कोई सुंदर फूल खिल उठा हो।
हर एक पल कुछ कह रहा है,
तुम इसकी आवाज़ सुनकर तो देखो।
कहीं ऐसा न हो कि तुम
इसे जीने से ही वंचित रह जाओ।
आने वाली अगली साँस का भी
किसी को कोई भरोसा नहीं,
फिर भी इंसान जाने क्यों
ज़िंदगी की हकीकत से बेखबर है।
कल की चिंता में आज को मत खोना,
हर लम्हे को खुलकर जीना सीखो।
क्योंकि ज़िंदगी सिर्फ साँस लेने का नाम नहीं,
हर साँस को महसूस करने का नाम है।
हर पल में एक ज़िंदगी छिपी है,
बस उसे जीने का हुनर सीख लेना चाहिए।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर